Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु बागेश्वर पुलिस अलर्ट मोड पर

मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु बागेश्वर पुलिस अलर्ट मोड पर

Spread the love

मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु बागेश्वर पुलिस अलर्ट मोड पर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के मतदान प्रक्रिया के बाद अब मतगणना को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए बागेश्वर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इस क्रम में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा।

आज दिनांक 28 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर घोडके ने कपकोट ब्लॉक में मतपेटियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, रजिस्टरों की जांच की और ड्यूटी पर तैनात जवानों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। साथ ही, स्ट्रांग रूम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव रिकॉर्डिंग और बैकअप की जांच करते हुए ऑपरेटरों को 24 घंटे कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए।

इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल का भी दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने मतगणना में आने वाले व्यक्तियों के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिह्नित करने, यातायात को सुचारु रखने, बिजली की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश न देने और ड्यूटी चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सख्त और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक कपकोट श्री मनीष शर्मा और थानाध्यक्ष कपकोट भी मौजूद रहे। बागेश्वर पुलिस की इस सजगता से मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की उम्मीद बढ़ गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 5 5
Users Today : 119
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 297

Rashifal