Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी

Report- Vaishnavi

शराब पीकर वाहन चलाने वाला चालक गिरफ्तार, कार सीज; डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई

बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के क्रम में दिनांक 10 सितंबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में थाना झिरौली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 04 Z 9824 को रोका गया। वाहन चालक लोहित पंत पुत्र हेमचंद्र पंत, निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, वार्ड नंबर 58, चौकी मंडी, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस द्वारा चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया गया। साथ ही वाहन स्वामी/चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान कुल 02 वाहनों को सीज किया गया तथा 04 वाहनों के न्यायालय के चालान किए गए।

वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 14 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस की आमजन से अपील

बागेश्वर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखें। शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने अथवा कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें। पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं कोई व्यक्ति हुड़दंग या अशांति फैलाता है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 1 3 1
Users Today : 64
Users Yesterday : 74
Users Last 7 days : 733

Rashifal