बागेश्वर में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियों पर मंथन, मतदान केंद्रों के बदलाव संबंधी प्रस्तावों पर हुई चर्चा
Report- Vaishnavi
ADM एनएस नबियाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
बागेश्वर। फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर मंगलवार को जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्थापन से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के स्तर से प्राप्त मतदेय स्थलों के नाम संशोधन और परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष रखे गए। इन प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर अपनी सहमति व्यक्त की।

इस दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षित सहयोग देने का अनुरोध किया गया। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने और मतदान केंद्रों से संबंधित प्रस्तावों पर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।
बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धनी राम टम्टा, भाजपा से मदन राम आगरी, कांग्रेस से ईश्वर चंद्र पाण्डे और प्रवीण सिंह कोरंगा तथा बहुजन समाज पार्टी से मोहन कोहली सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।





Users Today : 70
Users Yesterday : 173
Users Last 7 days : 929