ऑपरेशन प्रहार: यातायात नियम तोड़ने वाले 56 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 14 के खिलाफ चालानी कार्रवाई
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में 12 सितंबर 2026 को जनपद में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 56 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 01 वाहन सीज किया गया, जबकि 04 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन की हिदायत दी।
वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 14 व्यक्तियों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, अशांति फैलाने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।
बागेश्वर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने अथवा कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से दूर रहें। किसी भी स्थान पर हुड़दंग या अशांति की सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।





Users Today : 10
Users Yesterday : 36
Users Last 7 days : 310