Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ग्राम प्रहरियों के साथ थानाध्यक्ष काण्डा ने की समन्वय गोष्ठी, सूचना तंत्र मजबूत करने और नशामुक्त समाज पर जोर

ग्राम प्रहरियों के साथ थानाध्यक्ष काण्डा ने की समन्वय गोष्ठी, सूचना तंत्र मजबूत करने और नशामुक्त समाज पर जोर

Spread the love

ग्राम प्रहरियों के साथ थानाध्यक्ष काण्डा ने की समन्वय गोष्ठी, सूचना तंत्र मजबूत करने और नशामुक्त समाज पर जोर

Report- Vaishnavi

काण्डा। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण स्तर पर पुलिस के सूचना तंत्र को सक्रिय करने के उद्देश्य से थाना काण्डा परिसर में 13 सितंबर 2026 को ग्राम प्रहरियों के साथ समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का आयोजन थानाध्यक्ष बलवन्त कम्बोज की अध्यक्षता में किया गया।

गोष्ठी में थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरियों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं और गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस के ‘कान और आंख’ हैं। उन्होंने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी लोगों और अजनबियों की आवाजाही पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।

ग्राम प्रहरियों को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं नशे में लिप्त लोगों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए भी निर्देशित किया गया। साथ ही गांवों में बाहरी व्यक्तियों और मजदूरों को किराये पर रखने से पहले पुलिस सत्यापन सुनिश्चित कराने में ग्रामीणों की मदद करने को कहा गया।

गोष्ठी के दौरान बच्चों और महिलाओं के विरुद्ध घरेलू हिंसा एवं अपराधों की रोकथाम को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा गौरा शक्ति एप और उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी और फ्रॉड कॉल से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। किसी भी अपराध या समस्या की सूचना 112 और साइबर ठगी की स्थिति में 1930 पर देने के लिए जागरूक किया गया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम प्रहरियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके द्वारा दी जाने वाली सूचनाओं पर पुलिस स्तर से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 3 3 0
Users Today : 5
Users Yesterday : 84
Users Last 7 days : 650

Rashifal