ऑपरेशन प्रहार: किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 2 मकान मालिकों पर कार्रवाई, 8 के चालान
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन को लेकर सघन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में 13 सितंबर 2026 को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान किरायेदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन नहीं कराने वाले 02 मकान मालिकों के खिलाफ धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही सत्यापन संबंधी नियमों का पालन नहीं करने वाले 08 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने अभियान के दौरान मकान मालिकों और भवन स्वामियों को किरायेदारों तथा बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन बेहद जरूरी है।
कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने सभी मकान मालिकों, होटल एवं प्रतिष्ठान संचालकों और भवन स्वामियों से अपील की है कि अपने मकान, दुकान, होटल अथवा अन्य प्रतिष्ठान में किसी भी किरायेदार या बाहरी व्यक्ति को रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।





Users Today : 7
Users Yesterday : 211
Users Last 7 days : 778