छात्रसंघ चुनाव को लेकर बागेश्वर पुलिस अलर्ट, कॉलेज परिसरों में भारी पुलिस बल तैनात; शांतिपूर्ण मतदान जारी
Report- Vaishnavi
बागेश्वर जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए बागेश्वर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सुबह से ही पुलिस अधिकारी और जवान कॉलेज परिसरों में तैनात हैं तथा लगातार निगरानी की जा रही है।
चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए महाविद्यालयों के मुख्य द्वार, मतदान केंद्रों और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है और मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था, विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।

मतदान को लेकर छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, पुलिस की ओर से छात्र-छात्राओं और छात्र संगठनों से अनुशासन एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने चुनावी नियमों का पालन करने और किसी भी तरह की अफवाह या हुड़दंग से दूर रहने को कहा है।
पुलिस का उद्देश्य है कि सभी छात्र-छात्राएं बिना किसी भय, दबाव या व्यवधान के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार सक्रिय है।





Users Today : 7
Users Yesterday : 99
Users Last 7 days : 798