Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » सेवा संकल्प अभियान: बागेश्वर में स्वास्थ्य जांच, पोषण जागरूकता और स्वच्छता कार्यक्रमों से जुड़े लोग

सेवा संकल्प अभियान: बागेश्वर में स्वास्थ्य जांच, पोषण जागरूकता और स्वच्छता कार्यक्रमों से जुड़े लोग

Spread the love

सेवा संकल्प अभियान: बागेश्वर में स्वास्थ्य जांच, पोषण जागरूकता और स्वच्छता कार्यक्रमों से जुड़े लोग

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा जन-जागरूकता, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, पोषण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

बाल विकास परियोजना बागेश्वर के अंतर्गत सेक्टर खांकर के 44 आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। बोहाला आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’ एवं पोषण माह के तहत गोद भराई कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधान मोहन सिंह, आशा कार्यकर्ती, महिला मंडल की मुख्य कार्यकर्ती लीला आर्या, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहायिका को सम्मानित किया गया। सुपरवाइजर ने उपस्थित लोगों को पोषण, स्वच्छता और बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

वहीं, नगर पंचायत कपकोट द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐठाण में छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और उसके उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कचरे का स्रोत पर पृथक्करण करने तथा नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने में सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाख-नैकाना खुमटिया में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 26 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एनसीडी स्क्रीनिंग के तहत ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इसके अलावा 6 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच भी की गई।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 7 0 3
Users Today : 5
Users Yesterday : 99
Users Last 7 days : 796

Rashifal