Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » जिला न्यायालय बागेश्वर की अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, उपकरणों की क्रियाशीलता परखी

जिला न्यायालय बागेश्वर की अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, उपकरणों की क्रियाशीलता परखी

Spread the love

जिला न्यायालय बागेश्वर की अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, उपकरणों की क्रियाशीलता परखी

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जनपद में महत्वपूर्ण राजकीय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 29 सितंबर को प्रशिक्षु अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सचिन सेमवाल ने जिला न्यायालय परिसर बागेश्वर में स्थापित अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में आयोजित निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रभारी एलएफएम त्रिलोक राम के पर्यवेक्षण में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर में स्थापित जीवन रक्षक अग्निशमन उपकरणों की क्रियाशीलता, गैस आधारित सुरक्षा प्रणालियों तथा आपातकालीन सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारी ने सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विभाग की ओर से अधिकारियों को महत्वपूर्ण राजकीय परिसरों की संवेदनशीलता, सुरक्षा व्यवस्थाओं और फील्ड में कार्य करने की व्यावहारिक बारीकियों से परिचित कराने के लिए ऑन-फील्ड प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसी प्रशिक्षण के तहत सचिन सेमवाल द्वारा विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए निरीक्षण किया गया। अग्निशमन विभाग का उद्देश्य महत्वपूर्ण परिसरों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 7 0 5
Users Today : 7
Users Yesterday : 99
Users Last 7 days : 798

Rashifal