बागेश्वर रोजगार मेले में 5 अभ्यर्थियों को मौके पर मिला नौकरी का ऑफर, 72 अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कमेड़ी में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय बागेश्वर की ओर से आयोजित मेले में 10 नियोजक कंपनियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए।
रोजगार मेले के लिए कुल 185 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण कराया था, जिनमें से 125 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। नियोजक कंपनियों के एचआरओ एवं प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को उपलब्ध पदों और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। इसके बाद साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हुई, जो अपराह्न 3 बजे तक जारी रही।

मेले में कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के आधार पर 72 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि 5 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चन्द्र गोस्वामी ने रोजगार मेले में सहयोग करने वाले नियोजक कंपनियों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर आईटीआई कमेड़ी के प्रधानाचार्य दीवान सिंह राना, मनोज बिष्ट, बबीता बिष्ट, प्रकाश सिंह, नवीन पाटनी, हेमंत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





Users Today : 7
Users Yesterday : 99
Users Last 7 days : 798