Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » रवाईखाल में सजा जनसेवा का मंच, 246 ग्रामीणों ने लिया योजनाओं का लाभ

रवाईखाल में सजा जनसेवा का मंच, 246 ग्रामीणों ने लिया योजनाओं का लाभ

Spread the love

रवाईखाल में सजा जनसेवा का मंच, 246 ग्रामीणों ने लिया योजनाओं का लाभ

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को रवाईखाल इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को मिल रही योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ली।

शिविर में ग्रामीणों ने 26 शिकायतें और समस्याएं दर्ज कराईं, जिनमें से 13 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को शेष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और किसानों की आय बढ़ाने के लिए संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

शिविर में रीप की ओर से कौशल्या देवी और मनीषा को 13 लाख रुपये, एनआरएलएम से 39 स्वयं सहायता समूहों को 16 लाख रुपये, उद्योग विभाग से हरीश चंद्र को 2.50 लाख रुपये और बालक राम को 25 हजार रुपये की सहायता दी गई। कृषि विभाग ने नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह, बोहाला को 4 लाख रुपये की सहायता के साथ फार्म मशीनरी बैंक भी उपलब्ध कराया।

प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) वैन को भी हरी झंडी दिखाई। इसके माध्यम से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों को नजदीकी क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक लैब जांच की सुविधा मिलेगी।

शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, सेवायोजन, वन, कृषि एवं उद्यान, उद्योग, श्रम और पूर्ति समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। कुल 246 लोगों ने शिविर में प्रतिभाग किया, जबकि 190 लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया। इस दौरान 23 आवेदन भी भरे गए।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, जिला महामंत्री संजय परिहार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 0 0 1
Users Today : 6
Users Yesterday : 123
Users Last 7 days : 852

Rashifal