ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार; बाइक सीज
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी है। 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 48 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने नशे की हालत में बाइक चलाने पर कृष्णा सिंह भंडारी (28), निवासी बैजनाथ के खिलाफ धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने बाइक संख्या UK02B 0159 को सीज कर दिया।

इसके अलावा पुलिस ने देर शाम ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 27 बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन किया गया। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले 12 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन के लिए लगातार चेकिंग कर रही है। बागेश्वर पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा हुड़दंग से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने किसी भी स्थान पर अशांति या हुड़दंग की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की भी अपील की।





Users Today : 6
Users Yesterday : 40
Users Last 7 days : 428