Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » साइबर ठगी से बचाव और महिला सुरक्षा पर बागेश्वर पुलिस का जोर, गौरा शक्ति ऐप की दी जानकारी

साइबर ठगी से बचाव और महिला सुरक्षा पर बागेश्वर पुलिस का जोर, गौरा शक्ति ऐप की दी जानकारी

Spread the love

साइबर ठगी से बचाव और महिला सुरक्षा पर बागेश्वर पुलिस का जोर, गौरा शक्ति ऐप की दी जानकारी

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बागेश्वर पुलिस का “साइबर जागरूकता 2.0” अभियान जारी है। अभियान के तहत कोतवाली बैजनाथ और कोतवाली कौसानी की पुलिस टीमों ने स्थानीय स्कूलों में तथा कोतवाली बागेश्वर और थाना कांडा की टीमों ने आमजन को जागरूक किया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देश पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, फिशिंग लिंक, क्यूआर कोड स्कैनिंग और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए गए। पुलिस ने लोगों को ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी।

पुलिस ने अपील की कि अनजान कॉल, मैसेज और लिंक पर भरोसा न करें तथा डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराकर पैसे मांगने वालों से सतर्क रहें। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।

महिला सुरक्षा को लेकर महिलाओं और बालिकाओं को उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक गौरा शक्ति ऐप की उपयोगिता समझाई गई। उन्हें ऐप डाउनलोड करने, पंजीकरण करने और आपात स्थिति में पैनिक बटन (SOS) का इस्तेमाल करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

बागेश्वर पुलिस ने आमजन से साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियां अपनाने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 8 4 4
Users Today : 6
Users Yesterday : 40
Users Last 7 days : 428

Rashifal