Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 32 वाहन चालकों के चालान; 3 लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 32 वाहन चालकों के चालान; 3 लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 32 वाहन चालकों के चालान; 3 लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई

Report- Vaishnavi

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत होटल-ढाबों की चेकिंग, 8 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर सार्वजनिक शांति बनाए रखने पर जोर

बागेश्वर। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में 26 अक्टूबर 2026 को ऑपरेशन प्रहार के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें से 3 वाहनों के चालान न्यायालय के लिए किए गए।

पुलिस ने देर शाम ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत होटल और ढाबों की चेकिंग भी की। इस दौरान बाहरी क्षेत्रों से आए 8 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस के अनुसार, पहचान छिपाकर या बिना सत्यापन के रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले 3 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखें। शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से बचें। यदि कहीं कोई व्यक्ति अशांति फैलाता है या हुड़दंग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 5 9 0 9
Users Today : 74
Users Yesterday : 173
Users Last 7 days : 933

Rashifal