बागेश्वर पुलिस की साप्ताहिक परेड, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने किया निरीक्षण; जवानों का बढ़ाया उत्साह
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, मानसिक सजगता एवं अनुशासन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन मालता में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने परेड का मुख्य मान-प्रणाम ग्रहण किया और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन किया। साप्ताहिक परेड का उद्देश्य पुलिस बल को शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के साथ ही अनुशासन और कार्यक्षमता को मजबूत करना रहा।
परेड के दौरान पुलिस उपाधीक्षक अजय साह, प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र आर्य, समस्त थाना एवं शाखा प्रभारी तथा पुलिस लाइन की विभिन्न मदों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Post Views: 14





Users Today : 20
Users Yesterday : 67
Users Last 7 days : 966