Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the love

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण और उन्हें नियमानुसार अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्तराधिकारियों की समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई। डीएम ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में स्थापित शिलापट्टों में मिली त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी को उत्तराधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर आपसी सहमति से शिलापट्टों की त्रुटियों का चिह्नीकरण एवं सुधार तीन माह के भीतर पूरा कराने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांवों में सड़क, शिक्षा, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन गांवों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता में है।

बैठक में सम्मान निधि, पेंशन और अन्य देय लाभों से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को उनके अधिकारों से वंचित न रखा जाए तथा पेंशन संबंधी प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किया जाए। इसके लिए समाज कल्याण विभाग, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक (एलडीएम) और अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्रवाई करने को कहा गया।

इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों पर सोलर लाइट लगाने तथा अस्पतालों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके उत्तराधिकारियों को मिलने वाली सुविधाओं एवं लाभों की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी और जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 6 1 8 3
Users Today : 20
Users Yesterday : 67
Users Last 7 days : 966

Rashifal