शामा इंटर कॉलेज में पुलिस का जागरूकता अभियान, साइबर ठगी से लेकर POCSO कानून तक दी जानकारी
Report- Vaishnavi
शामा, बागेश्वर। विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, महिला एवं बाल सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए 30 अक्टूबर 2026 को जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, शामा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में चौकी शामा पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में पुलिस टीम ने डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, संदिग्ध APK फाइल, KBC व लॉटरी के नाम पर ठगी, OLX फ्रॉड, रिश्तेदार बनकर की जाने वाली धोखाधड़ी और सोशल मीडिया व गेमिंग ऐप के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। विद्यार्थियों से अनजान लिंक पर क्लिक न करने और सोशल मीडिया का सुरक्षित व जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की गई।

‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत छात्र-छात्राओं को POCSO अधिनियम, महिला एवं बालिका सुरक्षा, मानव तस्करी, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और नशे से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री को डाउनलोड करना, संग्रहित करना या साझा करना गंभीर कानूनी अपराध हो सकता है।
विद्यार्थियों को किसी भी तरह के शोषण, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में बिना डर के सहायता लेने और पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
वहीं, थाना झिरौली क्षेत्र के ग्राम सिया में पुलिस टीम ने एक वरिष्ठ नागरिक महिला से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी साझा की।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
- साइबर अपराध: 1930
- नारकोटिक्स हेल्पलाइन: 1933
- महिला हेल्पलाइन: 181
- आपातकालीन पुलिस सेवा: 112
- चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
पुलिस का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम नागरिकों को अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित वातावरण बनाने तथा जरूरत के समय समय पर सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है।





Users Today : 169
Users Yesterday : 430
Users Last 7 days : 1176