ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में नंबर प्लेट से छेड़छाड़ और तीन सवारी बैठाने पर बाइक सीज, 30 वाहन चालकों पर कार्रवाई
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
30 वाहन चालकों पर कार्रवाई, तीन के कोर्ट चालान
दिनांक 2 नवंबर 2026 को यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इनमें तीन वाहनों के चालान न्यायालय के लिए किए गए।

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ और तीन सवारी बैठाने पर बाइक सीज
चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोककर जांच की। इस दौरान बाइक की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने और मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाकर चलने का मामला सामने आया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत संबंधित मोटरसाइकिल को सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस की अपील: यातायात नियमों का करें पालन
बागेश्वर पुलिस ने आम जनता से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था को हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही, कहीं भी अशांति या हुड़दंग की स्थिति दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।
बागेश्वर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।





Users Today : 178
Users Yesterday : 430
Users Last 7 days : 1185