Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » दीपावली को लेकर कपकोट फायर स्टेशन अलर्ट, नवनिर्मित फायर हाइड्रेंट का सफल परीक्षण

दीपावली को लेकर कपकोट फायर स्टेशन अलर्ट, नवनिर्मित फायर हाइड्रेंट का सफल परीक्षण

Spread the love

दीपावली को लेकर कपकोट फायर स्टेशन अलर्ट, नवनिर्मित फायर हाइड्रेंट का सफल परीक्षण

Report- Vaishnavi

कपकोट, बागेश्वर। आगामी दीपावली पर्व के दौरान आगजनी की घटनाओं और आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशों के अनुपालन में कपकोट फायर स्टेशन परिसर में नवनिर्मित फायर हाइड्रेंट की कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया।

प्रभारी स्टेशन इंचार्ज कपकोट के नेतृत्व में आयोजित परीक्षण के दौरान फायर हाइड्रेंट के वाटर प्रेशर और उसकी कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की गई। जांच में नवनिर्मित फायर हाइड्रेंट पूरी तरह सुचारु और संतोषजनक स्थिति में पाया गया।

इस अवसर पर प्रभारी स्टेशन इंचार्ज ने फायर स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी अग्निशमन उपकरणों का दुरुस्त और कार्यशील स्थिति में रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी उपकरणों को समय-समय पर चालू कर उनकी नियमित जांच सुनिश्चित करें, ताकि आगजनी की घटना होने पर बिना देरी के राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

दीपावली के मद्देनजर किए गए इस परीक्षण का उद्देश्य अग्निशमन संसाधनों की उपलब्धता और कार्यक्षमता सुनिश्चित कर आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए विभाग को तैयार रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 6 7 6 5
Users Today : 353
Users Yesterday : 106
Users Last 7 days : 1103

Rashifal