Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बागेश्वर कोतवाली में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को किया सम्मानित

बागेश्वर कोतवाली में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को किया सम्मानित

Spread the love

बागेश्वर कोतवाली में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को किया सम्मानित

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर बागेश्वर कोतवाली परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी अजय साह की उपस्थिति में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं और बच्चों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने जनजागरूकता रैली निकालकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित जीवनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम स्थान प्राप्त बच्चों को क्षेत्राधिकारी अजय साह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं उपस्थित लोगों को सरदार पटेल के जीवन और देश को एक सूत्र में पिरोने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका के बारे में जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस जवानों के अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा ने भी उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

यह आयोजन सुरक्षित बचपन अभियान के तहत चलाए जा रहे जनजागरूकता प्रयासों का भी हिस्सा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 6 7 5 8
Users Today : 346
Users Yesterday : 106
Users Last 7 days : 1096

Rashifal