Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बागेश्वर में युवा मतदाता पंजीकरण अभियान तेज, शिक्षण संस्थानों में पात्र विद्यार्थियों को फॉर्म-6 भरने में मिली सहायता

बागेश्वर में युवा मतदाता पंजीकरण अभियान तेज, शिक्षण संस्थानों में पात्र विद्यार्थियों को फॉर्म-6 भरने में मिली सहायता

Spread the love

बागेश्वर में युवा मतदाता पंजीकरण अभियान तेज, शिक्षण संस्थानों में पात्र विद्यार्थियों को फॉर्म-6 भरने में मिली सहायता

Report- Vaishnavi

सरस मेले में 3 से 5 नवंबर तक चलेगा विशेष मतदाता जागरूकता अभियान

बागेश्वर। जिले में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। सोमवार, 2 नवंबर को जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण सहायता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी के प्रति जागरूक करते हुए पात्र युवाओं को फॉर्म-6 भरने में सहायता दी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देश पर एसएसजे परिसर बागेश्वर, सुमित्रानंदन पंत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरुड़ तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कपकोट, कांडा और दुगनाकुरी में कार्यक्रम आयोजित हुए। अभियान का उद्देश्य पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना और पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाना रहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथियों पर शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सभी पात्र युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, जनसामान्य को निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करने के लिए 3 से 5 नवंबर तक नुमाइशखेत मैदान, बागेश्वर में आयोजित जनपदीय सरस मेले में भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि मेले में आने वाले नागरिकों को मतदाता पंजीकरण, मतदान के महत्व और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कार्मिकों की तैनाती की गई है। संबंधित कार्मिकों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाएं: यदि आपकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीकरण कराएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 7 1 3 8
Users Today : 106
Users Yesterday : 190
Users Last 7 days : 1193

Rashifal