Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » रिजर्व पुलिस लाइन मालता में साप्ताहिक परेड आयोजित, पुलिसकर्मियों की फिटनेस और अनुशासन का किया गया निरीक्षण

रिजर्व पुलिस लाइन मालता में साप्ताहिक परेड आयोजित, पुलिसकर्मियों की फिटनेस और अनुशासन का किया गया निरीक्षण

Spread the love

रिजर्व पुलिस लाइन मालता में साप्ताहिक परेड आयोजित, पुलिसकर्मियों की फिटनेस और अनुशासन का किया गया निरीक्षण

Report- Vaishnavi

जनपद में पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन मालता में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक अजय साह की उपस्थिति में आयोजित परेड में पुलिस लाइन सहित जनपद के सभी थानों एवं शाखाओं के पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया।

परेड के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का निरीक्षण किया और ड्यूटी के दौरान अनुशासन एवं सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जवानों को तेज चाल, परेड ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सलामी देने के सही तरीके और स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया।

पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए मानसिक एवं शारीरिक रूप से फिट रहने पर जोर दिया गया। साथ ही आधुनिक शस्त्रों के सुरक्षित संचालन और उनके उचित रख-रखाव की जानकारी भी दी गई।

परेड का उद्देश्य पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम बनाने के साथ ही अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखना रहा, ताकि पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 7 7 8 9
Users Today : 13
Users Yesterday : 29
Users Last 7 days : 265

Rashifal