Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ग्राम प्रहरियों के साथ थानाध्यक्ष काण्डा ने की समन्वय गोष्ठी, सूचना तंत्र मजबूत करने और नशा मुक्त समाज बनाने पर जोर

ग्राम प्रहरियों के साथ थानाध्यक्ष काण्डा ने की समन्वय गोष्ठी, सूचना तंत्र मजबूत करने और नशा मुक्त समाज बनाने पर जोर

Spread the love

ग्राम प्रहरियों के साथ थानाध्यक्ष काण्डा ने की समन्वय गोष्ठी, सूचना तंत्र मजबूत करने और नशा मुक्त समाज बनाने पर जोर

Report- Vaishnavi

जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को मजबूत बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को सक्रिय करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को थाना काण्डा परिसर में ग्राम प्रहरियों के साथ समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में थानाध्यक्ष बलवन्त कम्बोज ने गोष्ठी की अध्यक्षता की।

गोष्ठी में थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरियों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं और गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को पुलिस की आंख और कान बताते हुए संदिग्ध व्यक्तियों तथा बाहरी लोगों की आवाजाही पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा।

गांवों में बाहरी व्यक्तियों और मजदूरों को किराये पर रखने से पहले पुलिस सत्यापन सुनिश्चित कराने में ग्रामीणों की मदद करने पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध घरेलू हिंसा और अपराधों की रोकथाम, गौरा शक्ति एप और उत्तराखंड पुलिस एप के उपयोग तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी और फर्जी कॉल से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। किसी भी आपात स्थिति में 112 और साइबर ठगी होने पर 1930 हेल्पलाइन पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई।

थानाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम प्रहरियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके द्वारा दी जाने वाली सूचनाओं पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। गोष्ठी के माध्यम से पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 7 7 8 9
Users Today : 13
Users Yesterday : 29
Users Last 7 days : 265

Rashifal