ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी, 55 वाहन चालकों का चालान, 14 के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई
Report- Vaishnavi
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस का अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में 12 नवंबर 2026 को जनपदभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इनमें 6 वाहनों के चालान न्यायालय भेजे गए।

वहीं, देर शाम पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए 6 लोगों का सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है, जो अपनी पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रह रहे हैं।
इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले 14 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
बागेश्वर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चेकिंग एवं सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।





Users Today : 13
Users Yesterday : 29
Users Last 7 days : 265