चौकी डंगोली में सीएलजी सदस्यों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ गोष्ठी आयोजित, साइबर अपराध व नशामुक्ति को लेकर किया जागरूक
Report- Vaishnavi
जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस व आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से चौकी डंगोली में सीएलजी सदस्यों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में आयोजित गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बैजनाथ कैलाश सिंह नेगी ने नागरिकों से संवाद किया।
गोष्ठी के दौरान स्थानीय समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए अनजान कॉल, फर्जी लिंक और लॉटरी के झांसे से बचने की अपील की। उन्होंने नागरिकों को अपना ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।
क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया गया।
इसके अलावा सड़क सुरक्षा के तहत दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने और नाबालिगों को वाहन न देने की हिदायत दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और घरेलू नौकरों का पुलिस सत्यापन कराने पर भी जोर दिया गया।
अंत में नागरिकों को किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की।





Users Today : 13
Users Yesterday : 29
Users Last 7 days : 265