बागेश्वर यातायात पुलिस की ईमानदारी और तत्परता, सड़क पर मिला वनप्लस मोबाइल तलाश कर वास्तविक स्वामी को लौटाया
Report- Vaishnavi
बागेश्वर यातायात पुलिस ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर मिले एक कीमती मोबाइल फोन को उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से युवती को अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिल गया।
जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को यातायात ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल सुरेश नाथ को पुराने आरटीओ तिराहे के पास सड़क पर वनप्लस कंपनी का एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल के वास्तविक मालिक की तलाश शुरू की।
आवश्यक जानकारी जुटाने पर पता चला कि मोबाइल फोन ग्राम चिड़ंग निवासी एक युवती का है। इसके बाद पुलिस ने युवती से संपर्क कर आवश्यक सत्यापन और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मोबाइल फोन सुरक्षित रूप से उसे सौंप दिया।
खोया हुआ कीमती मोबाइल वापस मिलने पर युवती ने बागेश्वर यातायात पुलिस और हेड कांस्टेबल सुरेश नाथ की ईमानदारी एवं त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
बागेश्वर पुलिस की यह पहल मित्र पुलिस की भावना को दर्शाती है और आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करती है।





Users Today : 13
Users Yesterday : 29
Users Last 7 days : 265