08.07.2025 को चौकी सामा मे सूचना प्राप्त हुई की खडलेख और शामा के बीच सड़क से नीचे एक साइकिल झाड़ी में अटकी
हुई है संभवतः साइकिल सवार सड़क से नीचे खाई में गिर गया है क्योंकि खाई बहुत गहरी है इसलिए उस व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पा रहा है इस सूचना पर SDRF टीम एवं फायर टीम कपकोट को रेस्क्यू हेतु तुरन्त पहुंचने के लिए बताया गया तथा थाना एवं चौकी सामा की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ और फायर टीम की मदद से रेस्क्यू कर तलाश कर सडक से नीचे करीब 5-6 सौ मीटर गहरी खाई में गिरे एक व्यक्ति जिसकी मृत्यु हो चुकी थी को काफी मस्सकत से स्टेचर की मदद से सडक पर लाया गया तथा उसके परिजनों को सूचित किया गया परिजनों के पहुंचने पर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, बॉडी को बागेश्वर जिला अस्पताल भिजवाया जा रहा है.
नाम पता मृतक –
यश शर्मा पुत्र नरेश शर्मा निवासी पानीपत हरियाणा उम्र 21 वर्ष ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति पोस्ट ऑफिस भनार में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत था,





Users Today : 7
Users Yesterday : 11
Users Last 7 days : 431