Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट!

बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट!

Spread the love

 

बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट!

बागेश्वर  में मौसम ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी 28 जून से लेकर 2 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। इसे देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू करें।

 

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों, राजस्व उपनिरीक्षकों, ग्राम विकास अधिकारियों और पंचायत अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में फील्ड पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, ब्रिडकुल, बीआरओ और वैष्कास जैसी सभी निर्माण एजेंसियों को कहा गया है कि यदि किसी भी सड़क पर मलबा आता है या रास्ता बंद होता है तो तत्काल जेसीबी मशीनें लगाकर रास्ता खोला जाए।

 

पुलिस विभाग को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी थानों और चौकियों को आपदा उपकरणों और वायरलेस सेट्स के साथ तैयार रहने को कहा गया है। साथ ही सभी अधिकारियों के मोबाइल फोन ऑन रखने के स्पष्ट निर्देश हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में संपर्क किया जा सके।

 

जिलाधिकारी ने विशेष तौर पर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सभी अधिकारियों के वाहन में टॉर्च, छाता, बरसाती, हेलमेट और जरूरी सामग्री मौजूद हो। साथ ही फंसे हुए लोगों के लिए भोजन और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी तुरंत की जाए।

 

विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। इसके अलावा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 

नगर और कस्बों में जलभराव न हो इसके लिए नालियों और कलवर्टों की सफाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं। जल निकासी में कोई रुकावट न रहे, इसका ध्यान रखने को कहा गया है।

 

अगर किसी भी प्रकार की आपदा या दुर्घटना की सूचना हो तो तुरंत जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। इसके लिए आप 05963-220197, 220196 या टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल नंबरों पर भी सूचना भेजी जा सकती है – 7536827373, 9634912152 और 8859223535।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि सभी अधिकारी स्वयं एक्टिव रहेंगे और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी पूरी तरह सतर्क और तैयार रखें, ताकि किसी भी आपदा में जनहानि या धनहानि को रोका जा सके।

 

मौसम की चेतावनी को हल्के में न लें। सावधानी ही सुरक्षा है। मेरा हक न्यूज़ आपसे अपील करता है – सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 9 1 7 8
Users Today : 0
Users Yesterday : 186
Users Last 7 days : 422

Rashifal