
ईमानदारी की मिसाल: बुजुर्ग महिला का पर्स लौटाकर युवक ने जीता दिल
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। जिनखोला निवासी ईश्वरी देवी भारतीय स्टेट बैंक गरुड़ से अपनी वृद्धा पेंशन लेकर लौटीं, लेकिन बाजार में उनका पर्स कहीं गिर गया, जिसमें उनकी पेंशन और जमा पूंजी थी। काफी तलाश के बाद भी पर्स नहीं मिला और वे निराश होकर घर लौट गईं।
इसी बीच गड़शेर के प्रकाश चंद्र आर्या को वो पर्स मिला। उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए ईश्वरी देवी से संपर्क कर पर्स उन्हें लौटा दिया। ईश्वरी देवी ने सुरेश आर्या और उनके परिवार का आभार जताया। यह घटना समाज में ईमानदारी और इंसानियत का बेहतरीन उदाहरण बन गई है।
Post Views: 215





Users Today : 0
Users Yesterday : 25
Users Last 7 days : 348