Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मांगों को लेकर उठी तेज आवाज

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मांगों को लेकर उठी तेज आवाज

Spread the love

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मांगों को लेकर उठी तेज आवाज

मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है… आज एक बड़ी खबरबागेश्वर जिले के गरुड़ से सामने आई है, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक कार्यालय में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड की ओर से एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें उनकी मुख्य समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से कठिन परिस्थितियों में काम कर रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग मानदेय बढ़ाने की उठाई गई है। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार से 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की मांग की है, साथ ही केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन बढ़ाने का प्रस्ताव भेजने की बात कही है। उनका कहना है कि वर्तमान मानदेय उनके काम और जिम्मेदारियों के अनुसार पर्याप्त नहीं है।

इसके अलावा एक और अहम मुद्दा सामने आया, जिसमें सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाली राशि को लेकर नाराजगी जताई गई। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि बिना किसी कटौती के 10 लाख रुपये की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और उनके खातों से 300 रुपये की कटौती बंद की जाए।

वहीं, बायोमेट्रिक मशीन से जोड़े जाने के प्रस्ताव का भी विरोध किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे उन्हें अनावश्यक दबाव का सामना करना पड़ेगा और कामकाज प्रभावित हो सकता है।

धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और सरकार से जल्द समाधान की उम्मीद जताई। इस प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष विमला कोहली ने किया, जिनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रभा आर्या, चंपा खोलिया , बिना कांडपाल पुष्पा रावत चेतन मिश्रा, निशा रश्मि आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि अगर उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 3 0
Users Today : 94
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 272

Rashifal