त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को निष्पक्ष शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर बद्री दत्त पांडे पीजी कॉलेज बागेश्वर में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम तथा जोनल व सैक्टर मजिस्ट्रेटों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया।
शुक्रवार को 280 पीठासीन अधिकारी, 280 मतदान अधिकारी प्रथम, 06 जोनल व 23 सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित कुल 589 मतदान अधिकारियों को मतदान का सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी ने सभी मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और पीठासीन अधिकारियों को निर्देश पुस्तिका का भली भांति अध्ययन करने के लिए कहा, और उन्होंने कहा कि शांति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराने में पीठासीन अधिकारियों का अहम रोल होता है। जो भी आपके मन में शंकाएं हैं उनका यहीं पर समाधान कर लें।
इस दौरान मास्टर ट्रेनर डॉ राजीव जोशी, दीप चंद्र जोशी और हरीश रावल ने पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी प्रथम व सैक्टर मजिस्ट्रेटों के कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार और मतपत्र एवं मतपेटी के साथ संपन्न किया जाएगा। बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद, प्रधान के लिए हरा, क्षेत्र पंचायत के लिए नीला और जिला पंचायत सदस्य के गुलाबी रंग का मतपत्र रहेगा। मतदान के व्यवहारिक प्रशिक्षण में मतपत्र को फोल्ड करने, मतपेटी खोलने, बन्द करने और सील करने का प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान नोडल प्रशिक्षण/ मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह सोन, नोडल कार्मिक/डीडीओ संगीता आर्या सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
जिला सूचना अधिकारी
बागेश्वर।





Users Today : 19
Users Yesterday : 75
Users Last 7 days : 224