Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बागेश्वर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ को नया नेतृत्व, डॉ. संदीप गौड़ बने जिला प्रभारी

बागेश्वर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ को नया नेतृत्व, डॉ. संदीप गौड़ बने जिला प्रभारी

Spread the love

बागेश्वर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ को नया नेतृत्व, डॉ. संदीप गौड़ बने जिला प्रभारी

रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार और जनसेवा गतिविधियों को नई गति देने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्वों का वितरण किया गया है। इसी क्रम में प्रदेश सहसंयोजक डॉ. संदीप गौड़ को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के बागेश्वर जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

यह नियुक्ति चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार की गई है। संगठन का उद्देश्य चिकित्सा प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करना है।

 

नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. संदीप गौड़ ने कहा कि वे संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चिकित्सा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को नई गति देंगे तथा सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

 

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ बागेश्वर के जिला सहसंयोजक डॉ. अमित पाण्डेय ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बागेश्वर जिले की पूरी टीम डॉ. संदीप गौड़ के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना से कार्य करेगी।

 

Bageshwar, BJP, BJP Medical Cell, Dr Sandeep Gaur, Dr Amit Pandey, Uttarakhand, Mahendra Bhatt, Medical Cell, Organization, Politics, Garur, Mera Hak News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 4 5 9 3 5
Users Today : 105
Users Yesterday : 305
Users Last 7 days : 1025

Rashifal