बागेश्वर पुलिस की अपील: नशे से दूर रहें युवा, सुरक्षित रखें अपना भविष्य और परिवार
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए बागेश्वर पुलिस ने जनमानस से अपील की है। पुलिस ने कहा कि शराब, चरस और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और भविष्य पर गंभीर असर डालता है।
पुलिस ने युवाओं से अपील की कि वे नशे की लत से दूर रहकर पढ़ाई, खेलकूद और अपने कार्यों पर ध्यान दें। नशा केवल सेवन करने वाले व्यक्ति को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार को मानसिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पुलिस ने कहा कि यदि आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा है, तो उसका मजाक उड़ाने के बजाय उसे प्यार से समझाएं और जरूरत पड़ने पर उचित मदद दिलाने का प्रयास करें।
बागेश्वर पुलिस ने सभी नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि न खुद नशा करें और न ही दूसरों को इसके लिए प्रोत्साहित करें। नशे से दूर रहकर अपने परिवार, समाज और भविष्य को सुरक्षित बनाने में योगदान दें।
संदेश साफ है—नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो।





Users Today : 100
Users Yesterday : 110
Users Last 7 days : 1046