Home » उत्तराखंड » पिथौरागढ़ » बागेश्वर में कल सभी स्कूल बंद | भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा आदेश

बागेश्वर में कल सभी स्कूल बंद | भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा आदेश

Spread the love

बागेश्वर में कल सभी स्कूल बंद | भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा आदेश

रिपोर्ट भगवत नेगी,  मेरा हक न्यूज

बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज से अत्यंत तीव्र बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बागेश्वर अपूर्वा पांडे ने 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) को जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

#Bageshwar #SchoolClosed #RainAlert #OrangeAlert #Uttarakhand #WeatherUpdate #DMOrder #MeraHakNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 8 7 6
Users Today : 8
Users Yesterday : 30
Users Last 7 days : 327

Rashifal