
पंचायत चुनाव को लेकर ज़िला प्रशासन अलर्ट मोड में, कपकोट में नामांकन से लेकर स्ट्रांग रूम तक हुई कड़ी जांच
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां अब ज़ोरों पर हैं और प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम में जुटा हुआ है। शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कपकोट ब्लॉक का दौरा कर नामांकन कक्ष, मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।









