बड़ी आग से बाल-बाल बचा शहर — फायर टीम की त्वरित कार्रवाई ने टाला बड़ा हादसा
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। बीती रात बागेश्वर नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब तहसील रोड पर खड़ी कूड़ा वाहन में अचानक आग लग गई। रात के सन्नाटे में उठती लपटें और धुएं ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि आसपास खड़े अन्य वाहनों और मकानों तक आग पहुंचने का खतरा बन गया था। लेकिन फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए स्थिति को काबू में कर लिया।
सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में फायर रेस्क्यू यूनिट तत्काल तहसील रोड पहुंची। मौके का निरीक्षण करते ही टीम ने वॉटर टेंडर के ज़रिए तेज़ पानी के प्रेसर से आग पर नियंत्रण किया और आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक दिया। टीम की तत्परता और पेशेवर अंदाज में की गई कार्रवाई से एक बड़ी अग्नि दुर्घटना टल गई, जिससे शहर को भारी नुकसान से बचा लिया गया।
इस सफल अभियान में फायर स्टेशन की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई — जिनमें LFM केदार सिंह, चालक जगदीश सिंह, FM प्रकाश राम, FM दीपक दानू, FM नीरज सिंह, FM अनिकेत, FW अंजना, FW रीता राणा, FW काजल, FW रश्मि, FW लोकेश और FW हिना शामिल रहे। इन सभी की तेज़ प्रतिक्रिया और समर्पण भावना ने यह साबित कर दिया कि संकट के समय फायर सर्विस ही सबसे बड़ा सहारा है।
फायर विभाग की इस तेज और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने भी सराहना की है। लोगों का कहना है कि यदि टीम देर से पहुंचती, तो नुकसान कहीं अधिक बड़ा हो सकता था। एक बार फिर फायर टीम ने यह साबित किया कि मुश्किल घड़ी में वे हमेशा जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।





Users Today : 7
Users Yesterday : 127
Users Last 7 days : 263