कमलेश की सड़क दुर्घटना में मौत, एक युवक घायल
बैजनाथ क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय कमलेश पुत्र गोविंद राम निवासी चनौली की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK 04 AQ 0349 बैजनाथ फायर स्टेशन के पास एक माइल स्टोन से टकरा गया। दुर्घटना में नरेंद्र पुत्र नंदन (30 वर्ष), निवासी चनौली भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को 112 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। घायल नरेंद्र का उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Post Views: 674





Users Today : 21
Users Yesterday : 41
Users Last 7 days : 356