Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » पुलिस उपाधीक्षक कपकोट एवं थाना झिरौली पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशे एवं महिला संबंधी अपराधों के प्रति किया जागरूक

पुलिस उपाधीक्षक कपकोट एवं थाना झिरौली पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशे एवं महिला संबंधी अपराधों के प्रति किया जागरूक

Spread the love

पुलिस उपाधीक्षक कपकोट एवं थाना झिरौली पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशे एवं महिला संबंधी अपराधों के प्रति किया जागरूक

REPORT- VAISHNAVI

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, महिला संबंधी अपराधों एवं अन्य सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को पुलिस उपाधीक्षक कपकोट एवं थाना झिरौली पुलिस द्वारा राजकीय अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदाराना उपयोग तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाले सामाजिक एवं व्यक्तिगत नुकसान के बारे में भी जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं एवं विद्यार्थियों को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा उपायों तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी। विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध कॉल एवं संदेशों से सावधान रहने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय में पूर्व में घटित घटना के कारण छात्र-छात्राओं में उत्पन्न भय एवं असुरक्षा की भावना को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि वे किसी भी प्रकार से भयभीत न हों। पुलिस सदैव उनके साथ है और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर है।

इस दौरान विद्यार्थियों को किसी भी आपात स्थिति अथवा पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल 112 नंबर पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।

पुलिस ने विद्यार्थियों से सजग, सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान करते हुए कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराध, नशे एवं अन्य अपराधों से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 4 7 9 3 3
Users Today : 12
Users Yesterday : 105
Users Last 7 days : 612

Rashifal