Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बाजीरोट बूथ पर SIR की सुनवाई का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, स्कूल में खेल सुविधाओं के विस्तार के दिए निर्देश

बाजीरोट बूथ पर SIR की सुनवाई का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, स्कूल में खेल सुविधाओं के विस्तार के दिए निर्देश

Spread the love

बाजीरोट बूथ पर SIR की सुनवाई का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, स्कूल में खेल सुविधाओं के विस्तार के दिए निर्देश

Report – Vaishnavi

बागेश्वर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत शनिवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने विधानसभा कपकोट के दूरस्थ मतदेय स्थल बाजीरोट बूथ संख्या 154 का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ पर दावे एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

बाजीरोट बूथ पर कुल 493 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 212 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी नोटिसों पर सुनवाई की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने सुनवाई प्रक्रिया को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) से भी फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज बाजीरोट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के कक्षा-कक्षों, भोजन कक्ष एवं शौचालयों का जायजा लेते हुए विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण के साथ ही रनिंग ट्रैक, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने विद्यालय के पीछे क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने तथा विद्यालय में पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विद्यालय को जल जीवन मिशन से जोड़ने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अनिल चनियाल, एईआरओ भुवन चंद, बीएलओ हेमा, प्रभारी प्रधानाचार्य मुकेश सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 4 7 3 3 5
Users Today : 0
Users Yesterday : 8
Users Last 7 days : 72

Rashifal