
धरमघर-सनगाड़ मोटर मार्ग पर मलबा आने के बाद भी समय रहते कोई राहत कार्य शुरू नहीं होने पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कनिष्ठ अभियंता जितेश मलकानी को निलंबित कर दिया है। साथ ही सहायक अभियंता आशीष रावत पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन और आवश्यक सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रीमा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को बिजली व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने का आदेश भी दिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आपदा की स्थिति में सभी मार्गों को खोलने के लिए पर्याप्त मशीनरी तैयार रखी जाए और बिजली आपूर्ति की सतत निगरानी की जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर उच्चस्तरीय कार्रवाई की जाएगी। जनहित को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने दोहराया कि “आपदा हो या सामान्य समय, जनता की सेवा में कोई चूक स्वीकार नहीं की जाएगी |





Users Today : 2
Users Yesterday : 127
Users Last 7 days : 258