Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » 30 सितम्बर तक हर ग्राम पंचायत में लगेंगे विशेष शिविर : डीएम

30 सितम्बर तक हर ग्राम पंचायत में लगेंगे विशेष शिविर : डीएम

Spread the love

30 सितम्बर तक हर ग्राम पंचायत में लगेंगे विशेष शिविर : डीएम

 

बागेश्वर, 20 अगस्त 2025

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भारत सरकार की वित्तीय समावेशन की प्रमुख योजनाओं के संतृप्तिकरण अभियान को सफल बनाने को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं से जोड़ना प्राथमिकता है। इस अवसर पर उन्होंने एलडीएम को बैंक वाइस लक्ष्य निर्धारित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही अभी तक की प्रगति पर नाराजगी जताई और इसमें तेजी लाने के लिए सख्त निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

लीड बैंक अधिकारी शंकर सिंह दुग्ताल ने बैठक में बताया कि जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में 30 सितम्बर 2025 तक संतृप्तिकरण अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में—

 

निष्क्रिय प्रधानमंत्री जनधन खातों की केवाईसी (KYC) की जाएगी,

 

नए जनधन खाते खोले जाएंगे,

 

पात्र नागरिकों का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना में नामांकन किया जाएगा।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर. सी. तिवारी, डायरेक्टर आर. सेटी, एसबीआई प्रबंधक दिनेश कुमार सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

✍️ रिपोर्टर – भगवत नेगी, मेरा हक न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 5 5
Users Today : 119
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 297

Rashifal