Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » सुदूर गांव मज़कोट के डॉ. भूपेंद्र पुरी ने रचा इतिहास, BITS Pilani से PhD के बाद अब University of Toronto में करेंगे शोध

सुदूर गांव मज़कोट के डॉ. भूपेंद्र पुरी ने रचा इतिहास, BITS Pilani से PhD के बाद अब University of Toronto में करेंगे शोध

Spread the love

सुदूर गांव मज़कोट के डॉ. भूपेंद्र पुरी ने रचा इतिहास, BITS Pilani से PhD के बाद अब University of Toronto में करेंगे शोध

 

बागेश्वर। जनपद बागेश्वर के सुदूर गांव मज़कोट, पोस्ट रतिसेरा, तहसील गरुड़ निवासी डॉ. भूपेंद्र पुरी ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष से शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 17 अगस्त 2026 को BITS Pilani, राजस्थान से फार्माकोलॉजी में PhD पूरी की। अब उनका चयन कनाडा की प्रतिष्ठित University of Toronto में आगे के शोध कार्य के लिए हुआ है। उनकी यह सफलता बागेश्वर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण है।

 

सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले डॉ. भूपेंद्र के पिता श्री हरक पुरी असम राइफल्स में सेवा देने के बाद वर्ष 2006 में हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए, जबकि उनकी माता गृहणी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा MDSS Public School सिमार और जूनियर स्कूल सिमार से प्राप्त की। इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम, चमोली से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट किया। राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर से डिप्लोमा इन फार्मेसी करने के बाद जिला अस्पताल बागेश्वर में प्रशिक्षण लिया और Lateral Entry के माध्यम से HNBGU श्रीनगर से B.Pharm की पढ़ाई पूरी की।

B.Pharm के दौरान उन्होंने 2020 और 2021 में GPAT तथा 2021 में NIPER-JEE उत्तीर्ण किया। इसके बाद NIPER रायबरेली से M.S. (Pharm.) Pharmacology किया, जहां उन्होंने Hepatic Encephalopathy पर शोध किया। आगे BITS Pilani में PhD के दौरान ICMR के प्रोजेक्ट पर कार्य करते हुए Kidney से संबंधित Acute Kidney Injury (AKI) से Chronic Kidney Disease (CKD) की ओर बढ़ने की प्रक्रिया पर शोध किया। इस दौरान उनके Research Papers, Review Articles और Book Chapters भी प्रकाशित हुए।

 

डॉ. भूपेंद्र पुरी की उपलब्धि यह संदेश देती है कि सीमित संसाधन और सुदूर ग्रामीण परिवेश सफलता की राह में बाधा नहीं हैं। निरंतर मेहनत, सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प के साथ गांव का युवा भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई-बहनों, धर्मपत्नी, परिवारजनों और गुरुजनों के सहयोग एवं आशीर्वाद को दिया है। उनका लक्ष्य आगे भी शोध के क्षेत्र में योगदान देकर अपने गांव, बागेश्वर और उत्तराखंड का नाम रोशन करना है।

#BhupendraPuri #Bageshwar #Mazkot #BITS Pilani #UniversityOfToronto #Uttarakhand #PhD #Research #Inspiration #Education

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 0 5 2 5
Users Today : 349
Users Yesterday : 1371
Users Last 7 days : 3146

Rashifal