Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » सपनों को उड़ान मिली, क्षेत्र का बेटा बना लेफ्टिनेंट

सपनों को उड़ान मिली, क्षेत्र का बेटा बना लेफ्टिनेंट

Spread the love

सपनों को उड़ान मिली, क्षेत्र का बेटा बना लेफ्टिनेंट

रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज

मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। आज की प्रेरक खबर उन युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है, जो अपने सपनों को सच करने का साहस रखते हैं। गरुड़ के सिल्ली गाँव के सुनील दुबे ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों और लगातार मेहनत से हर मंज़िल हासिल की जा सकती है। सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़ के पूर्व छात्र सुनील दुबे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं और उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

सुनील दुबे, गोकुलानंद दुबे और भगवती दुबे के पुत्र हैं। पिता असम राइफल्स से सेवानिवृत्त हैं और उनकी अनुशासनपूर्ण जीवनशैली ने बचपन से ही सुनील को प्रेरित किया। सुनील की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़ में हुई और कक्षा 6 से 12 तक उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ में पढ़ाई की। स्कूल समय से ही वे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास लगातार बढ़ता गया।

 

वर्ष 2012 में उनका चयन आर्मी मेडिकल कोर में नर्सिंग असिस्टेंट के रूप में हुआ था। इसी दौरान उनके मन में अधिकारी बनने का सपना और मजबूत होता गया। तीन बार प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिली, लेकिन हार मानने का सवाल ही नहीं था। चौथे प्रयास में उन्होंने परीक्षा और ट्रेनिंग दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया। सुनील कहते हैं कि लगातार प्रयास और सकारात्मक सोच ही सफलता का रास्ता आसान बनाती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, पत्नी, गुरुजनों और दोस्तों को दिया है।

 

उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के शिक्षकों, पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अनेक सम्मानित लोगों ने बधाई दी है। राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ के पूर्व प्रधानाचार्य बीएस गोबाड़ी, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सूरज पंत, सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी जीवन चंद्र दुबे, डॉ हेम चंद्र दुबे, मेजर चंद्रशेखर जोशी, कै गिरीश चंद्र जोशी, कै सुरेश चंद्र खोलिया, अशोक जोशी, रघुवीर नेगी, डीएस नेगी, वरिष्ठ पत्रकार हरीश जोशी, आनंद दुबे, गणेश पांडे, मधुसूदन जोशी, डीके नेगी, मनोज कृष्ण पांडे, कैलाश चंद्र खोलिया, पूर्व प्रधान राजेंद्र खोलिया, प्रकाश दुबे, रमेश चंद्र खोलिया, दयाल दुबे, गोकुलानंद खोलिया, गिरीश दुबे, रमेश दुबे, नेहा दुबे, हिमांशु दुबे, दैविक दुबे, अनामिका जोशी, रुद्रप्रताप जोशी, गुड्डू जोशी, हिमानी जोशी, मुकुल दुबे, जगदीश दुबे, गौरव खोलिया, मुकेश नेगी, शंकर दत्त जोशी, सभासद अंकित जोशी, रोहित नेगी, महेश पांडेय, किशोर पांडे, महेश नेगी, शेखर जोशी, प्रकाश खोलिया, मनोज पांडे, किशोर खोलिया और लक्की पांडे ने खुशी व्यक्त की है।

 

सुनील दुबे की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है कि निरंतर मेहनत, दृढ़ संकल्प और सच्ची लगन से हर लक्ष्य को पाया जा सकता है।

 

#tags

#SuccessStory #LieutenantSunilDube #IndianArmy #Inspiration #GarudYouth #ProudMoment #MeraHaqNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 6 5
Users Today : 2
Users Yesterday : 127
Users Last 7 days : 258

Rashifal