बागेश्वर में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 31 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे
बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने 31 अगस्त 2026, सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह एहतियाती निर्णय लिया है। जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से मौसम खराब होने पर सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।
#बागेश्वर #उत्तराखंड #भारीबारिश #मौसमअलर्ट #स्कूलबंद #आंगनबाड़ी #Bageshwar #MeraHakNews





Users Today : 21
Users Yesterday : 41
Users Last 7 days : 356