फायर सर्विस गरुड़ और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य मार्ग से हटाया विशाल पेड़, यातायात कराया सुचारू
रिपोर्ट – वैष्णवी
गरुड़। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में मानसून सीजन के दौरान बंद मार्गों को तत्काल खुलवाने और आपदा प्रबंधन को लेकर जनपद पुलिस एवं फायर सर्विस की टीमें लगातार हाई अलर्ट पर हैं।
इसी क्रम में 26 अगस्त 2026 को फायर स्टेशन गरुड़ की रेस्क्यू टीम ने ग्वालदम रोड पर ग्राम पय्या के समीप मुख्य सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को हटाकर बाधित यातायात को सुचारू कराया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10:12 बजे पीएफटी (PFT) के माध्यम से फायर स्टेशन गरुड़ को सूचना मिली कि भारी बारिश के कारण ग्राम पय्या के पास मुख्य सड़क पर भारी मलबे के साथ एक विशाल पेड़ गिर गया है। पेड़ के सड़क पर गिरने से मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गरुड़ की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने आधुनिक वुडन कटरों की सहायता से विशाल पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाया और किनारे किया।
रेस्क्यू टीम की तत्परता के चलते मुख्य मार्ग को शीघ्र ही यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया। मानसून के दौरान पुलिस एवं फायर सर्विस की टीमें मार्ग अवरुद्ध होने, पेड़ गिरने और अन्य आपात परिस्थितियों में तत्काल कार्रवाई के लिए लगातार सतर्क हैं।





Users Today : 12
Users Yesterday : 105
Users Last 7 days : 612