जिला अंधता निवारण समिति के तत्वाधान में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
जिला अंधता निवारण समिति बागेश्वर के तत्वाधान में श्री बाबा हैड़ाखान चैरिटेबल एंड रिसर्च हॉस्पिटल, चिलियानौला रानीखेत एवं पिंगलो क्षेत्र के सहयोग से एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 14 दिसंबर 2025, रविवार को प्रातः 10 बजे से छत्यानी मजकोट, पिंगल घाटी में आयोजित होगा।
शिविर में आधुनिक मशीनों द्वारा आंखों की सामान्य बीमारियों की निःशुल्क जांच की जाएगी। इसके साथ ही चश्मे की जांच और मोतियाबिंद की जांच भी पूरी तरह मुफ्त रहेगी। मोतियाबिंद से चिन्हित मरीजों को उसी दिन 14 दिसंबर को ही श्री बाबा हैड़ाखान हॉस्पिटल, चिलियानौला रानीखेत ले जाया जाएगा, जहां उनके लिए रहने, इलाज और खाने की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी।
आयोजकों द्वारा बताया गया है कि शिविर में आने वाले मरीजों के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि हैड़ाखान के नाम पर आंखों के ऑपरेशन के लिए गुमराह करने वालों से सावधान रहें और किसी भी जानकारी के लिए सीधे अस्पताल या आयोजकों से संपर्क करें।





Users Today : 2
Users Yesterday : 127
Users Last 7 days : 258