रवाईखाल में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ – भुवन गिरी गोस्वामी ने माता पिता की स्मृति में किया प्रेरणादायक दान
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। बागेश्वर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रवाईखाल में नौ अक्टूबर को सुबह दस बजे हेल्थ एटीएम का शुभारंभ विधायक पार्वती दास के कर कमलों से किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम प्रियंका रानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुमार आदित्य तिवारी, नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक, डॉक्टर मोहित सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।
हेल्थ एटीएम के माध्यम से अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक मिनट में लगभग बीस जांचों की सुविधा मिलेगी, जिनमें ब्लड शुगर, बीपी, लिपिड प्रोफाइल, हीमोग्लोबिन और ईएनटी जांच जैसी 130 रिपोर्टें तुरंत प्राप्त की जा सकेंगी।
इस अवसर पर विधायक पार्वती दास ने कहा कि हेल्थ एटीएम जैसी आधुनिक सुविधा अब गांवों तक पहुँच रही है, जिससे ग्रामीण जनता को जांच के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी पर सीएमओ से चर्चा की और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में खास तौर पर समाजसेवी और गुजरात स्थित बीएमएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भुवन गिरी गोस्वामी की बहन रेखा गोस्वामी को सम्मानित किया गया। भुवन गिरी ने अपनी माता पिता जमुना किशन गिरी गोस्वामी की स्मृति में जिले के पाँच अस्पतालों को ब्लड टेस्ट एटीएम दान स्वरूप दिए हैं। यह कदम न केवल एक महान सेवा भावना का उदाहरण है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम में कैलाश आगरी, प्रवीण कुमार, जय जोशी, अनुपम पाल, गोकुल कथायत, प्रीति शर्मा, हीरा ऐठानी, रेवती हरियल, तानिया डोगरा, रजनी मेहता, मोहित सिंह और आशा फैसिलिटेटर प्रेम जोशी सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर कुमार आदित्य तिवारी ने कहा कि यह हेल्थ एटीएम ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वरदान साबित होगा और भुवन गिरी गोस्वामी जैसे लोगों की पहल से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा मजबूत होगी।





Users Today : 121
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 299