जांच पूरी, अब चुनावी रण तैयार! त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बड़ी अपडेट आई सामने
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है।
बागेश्वर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के बाद अब चुनावी रणभूमि पूरी तरह तैयार हो चुकी है। 7 से 9 जुलाई तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चली, और अब 9 जुलाई को इन सभी नामांकन पत्रों की विधिवत जांच भी पूरी कर ली गई है।
जिला पंचायत के 19 पदों के लिए दाखिल किए गए सभी 82 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि जिला पंचायत के स्तर पर मुकाबला कड़ा और व्यापक होने वाला है। वहीं, अन्य स्तरों पर कुछ नामांकन पत्र निरस्त भी हुए हैं।
विकासखंड बागेश्वर की बात करें तो ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 487 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 5 निरस्त कर दिए गए। सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 136 नामांकन में से 1 और सदस्य ग्राम पंचायत के 607 नामांकन में से 70 नामांकन अमान्य घोषित किए गए हैं।
विकासखंड कपकोट में भी जांच प्रक्रिया में कई नामांकन बाहर हुए। ग्राम प्रधान के 387 नामांकन में से 8 निरस्त हुए, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 123 में से 1 नामांकन और सदस्य ग्राम पंचायत के 410 में से 51 नामांकन रद्द कर दिए गए।
इसी तरह, विकासखंड गरुड़ में ग्राम प्रधान पद के लिए 275 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 4 नामांकन अमान्य पाए गए। सदस्य क्षेत्र पंचायत के 123 नामांकन में से 5 और सदस्य ग्राम पंचायत के 497 में से 65 नामांकन निरस्त कर दिए गए।
जिलेभर में यदि हम कुल आंकड़े देखें, तो ग्राम प्रधान के 405 पदों के सापेक्ष कुल 1138 नामांकन दाखिल किए गए थे। सदस्य क्षेत्र पंचायत के 120 पदों पर 382 नामांकन आए, जबकि सदस्य ग्राम पंचायत के 2899 पदों के सापेक्ष कुल 1514 नामांकन ही प्राप्त हुए।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई समय-सारणी के अनुसार नाम वापसी की तिथि 10 और 11 जुलाई तय की गई है। इसके बाद 14 जुलाई को चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 24 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और मतगणना की प्रक्रिया 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी।
जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने सभी आरओ और एआरओ को निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी नियमों और प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन किया जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मेरा हक न्यूज़ से जुड़िए, क्योंकि हम लाते हैं आपके अधिकारों की सच्ची तस्वीर, हर खबर के पीछे की पूरी सच्चाई।





Users Today : 176
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 418