Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » राष्ट्रीय जूडो क्लस्टर में बागेश्वर की ज्योति वर्मा का दमदार प्रदर्शन, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया उत्तराखंड पुलिस का मान

राष्ट्रीय जूडो क्लस्टर में बागेश्वर की ज्योति वर्मा का दमदार प्रदर्शन, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया उत्तराखंड पुलिस का मान

Spread the love

राष्ट्रीय जूडो क्लस्टर में बागेश्वर की ज्योति वर्मा का दमदार प्रदर्शन, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया उत्तराखंड पुलिस का मान

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। बागेश्वर पुलिस की महिला आरक्षी और प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्योति वर्मा ने 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर की इस उपलब्धि से बागेश्वर पुलिस के साथ ही उत्तराखंड पुलिस का गौरव बढ़ा है।

23 से 30 जुलाई तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ज्योति वर्मा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

15 सितंबर 2026 को पुलिस कार्यालय बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने ज्योति वर्मा को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

वर्ष 2016 बैच के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बनीं ज्योति वर्मा लगातार खेल अभ्यास में जुटी हैं। वह देहरादून स्टेट पुलिस वुशु टीम में अभ्यासरत हैं। मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।

ज्योति वर्मा की सफलता पर बागेश्वर पुलिस परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 7 3 5
Users Today : 39
Users Yesterday : 103
Users Last 7 days : 668

Rashifal