Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » दीपावली पर सुरक्षा को लेकर कपकोट पुलिस अलर्ट, व्यापार मंडल के साथ बनाई रणनीति

दीपावली पर सुरक्षा को लेकर कपकोट पुलिस अलर्ट, व्यापार मंडल के साथ बनाई रणनीति

Spread the love

दीपावली पर सुरक्षा को लेकर कपकोट पुलिस अलर्ट, व्यापार मंडल के साथ बनाई रणनीति

Report- Vaishnavi

कपकोट। आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए कपकोट पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 30 अक्टूबर 2026 को थानाध्यक्ष कपकोट के नेतृत्व में थाना परिसर में व्यापार मंडल, सुरक्षा समिति और स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में आतिशबाजी की दुकानों, यातायात व्यवस्था और बाजारों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई।

गोष्ठी में थानाध्यक्ष ने बताया कि त्योहार के दौरान बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। कस्बे के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं और आमजन की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि संदिग्ध गतिविधियों और हुड़दंग करने वालों पर नजर रखी जा सके।

यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए रूट प्लान और पार्किंग स्थलों पर भी चर्चा हुई। पुलिस ने निर्देश दिए कि पटाखों की दुकानें आबादी वाले क्षेत्रों से दूर प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही लगाई जाएं। दुकानदारों को अग्निशमन सुरक्षा सामग्री और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा व्यापारियों से दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने तथा किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल कपकोट पुलिस को देने की अपील की गई।

बैठक में व्यापार मंडल कपकोट के अध्यक्ष व पदाधिकारी, फायर टीम, सुरक्षा समिति के सदस्य, स्थानीय नागरिक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। व्यापार मंडल एवं सुरक्षा समिति ने दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और सुरक्षा नियमों का पालन करने में पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 6 7 1 5
Users Today : 303
Users Yesterday : 106
Users Last 7 days : 1053

Rashifal